प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से आठ फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक एवं कर्मचारी वेबसाइट www.basiceducation.up.gov.in पर 28 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए एक मार्च तक प्रिंट आउट चार प्रतियों में हस्ताक्षर कर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *