फतेहपुर जनपद के अंतर्गत धाता थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक यश करण सिंह तथा पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रमपुरवा मोड़ अस्पताल चौराहा के समीप आज दोपहर बाद अवैध एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ अनिकेस सोनकर उर्फ खल्लर पुत्र राम राज सोनकर निवासी काली माता मंदिर के पास कारीकान थाना धाता जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार करते हुए स्थानीय थाना पहुंच आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इसके पूर्व भी शराब अधिनियम एवं चोरी में जेल जा चुका है जो पुनः तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ है जिस पर कार्रवाई की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *