सहसवान(बदायूं)बदायूं मेरठ राज्य मार्ग नेशनल हाईवे का निर्माण पिछले वर्ष पूर्ण हुआ था लेकिन कुछ तथाकथित लोगों ने नेशनल हाईवे में बनाए गए डिवाइडर को तोड़कर आम रास्ता बना दिया। जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना होने का उन्होंने निमंत्रण दे दिया। सहसवान में प्रवेश होते ही फौजी ढाबा एवं भारत पैट्रोलियम के ठीक सामने डिवाइडर तोड़कर आम रास्ते बना दिये। जिसका संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से मनमाफिक तरीके से फौजी ढाबा एवं भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप स्वामी ने अवैध रूप से रात्रि में डिवाइडर को तोड़ते हुए आम रास्ते बना दिये।जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना होने के लिए उन्होंने निमंत्रण दे दिया था।

जिसकी शिकायत नगर वासियों ने आई.जी.आर.एस. के तहत अधिकारियों से की थी। जिसका संज्ञान शासन स्तर से लिया गया। जिस पर आज उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह ने कार्यवाही करते हुए दोनों डिवाइडरों को बंद कराते हुए सख्त निर्देश दिए कि अगर भविष्य में किसी ने भी इस तरह की पुनरावृति की तो उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है और साथ ही साथ नलकूप विभाग की जगह जो सरकारी राजस्व भूमि है जो फौजी ढाबा के पास से निकलती है। उस पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। आज उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोग जमीन को छोड़ दें अन्यथा नलकूप विभाग के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी और अपनी जमीन जप्त की जाएगी। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह की कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *