सहसवान/बदायूं : डी0 पी0 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर कौशल विकास हेतु युवा थीम पर शिविर का शुभारम्भ जोर-शोर के साथ किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह व सहकारी कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में शिविर (कैंप) का शुभारम्भ किया गया | शिविर का प्रथम दिवस प्रस्तावना व रुपरेखा कार्यक्रम रहा | स्वयं सेवको व स्वयं सेविकाओं का परिचय व एन0 एस0 एस0 का उद्देश्य बताया गया |

शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार आर्य व डॉ0 एम0 के0 सिंह द्वारा किया गया | डॉ0 मनोज कुमार आर्य ने बताया की कौशल विकास हेतु युवा कार्यक्रम की तरह छात्रों को आत्मनिर्भरता का परिचय दिया जाना आवश्यक है | सभी को जीवन में आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है तथा जीवन में सेवा भाव सर्वोपरी है | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह ने स्वयं सेवको को शिविर की रुपरेखा बताई | स्वयं सेविको में आमिर खान,चाँद मियां,सिपत्टर,अजय, अर्पित मालपाणी,अनुष्का मालपाणी,रोहित कुमार,डौली, छाया,हुमा नाज़ आदि की सक्रीय सहभागिता रही |

प्रवक्ता वर्ग में डॉ0 विनोद यादव, प्रभात सक्सेना, ज्ञान्नेद्र कश्यप,भूपेंद्र माहेश्वरी,नितिन माहेश्वरी, वैभव तोमर, सत्यपाल राव, गुलनार ज़मील, डॉ0 नीलोफ़र खान, ऋतु सिंह, कुमारी तृप्ति सक्सेना आदि का अतुल्य योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र माहेश्वरी के द्वारा किया | चतुर्थ श्रेणी में अजय पाल, सत्यवीर व रविन्द्र कुमार का योगदान रहा |

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed