सहसवान/बदायूं : डी0 पी0 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चर्तुथ दिवस पर साइबर क्राइम के बारे जागरूकता शिविर का संचालन किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह व सहकारी कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में शिविर (कैंप) के चर्तुथ दिवस का शुभारम्भ किया गया । शिविर के चर्तुथ दिवस चयनित मलीन बस्ती पीतमनगर में साइबर क्राइम के बारे जानकारी दी गई | स्वयं सेवको व स्वयं सेविकाओं ने लोगो को साइबर क्राइम के बारे में जानकारियाँ दी तथा इससे किस प्रकार बचा जाये उनके उपायों को समझाया | शिविर में प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार आर्य ने बोद्धिक सत्र में बताया कि साइबर क्राइम आज कल की सबसे बड़ी समस्या में से एक है किस प्रकार लोग एक फोन कर कुछ ही समय में लोगो के बैंक खातो को ख़ाली कर देते है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह ने स्वयं सेवको को साइबर क्राइम से बचाब कैसे किया जाये समझाया | स्वयं सेविको में शोभा, आफरीन, अलिफ़शा,पूनम,संगीता, नीतू, पूरन, निर्देश,रोहित आदि की सक्रीय सहभागिता रही | प्रवक्ता वर्ग में प्रभात सक्सेना , डॉ0 विनोद यादव,ज्ञान्नेद्र कश्यप, नितिन माहेश्वरी और साथ ही गुलनार ज़मील, डॉ0 नीलोफ़र खान, रितु ,कुo तृप्ति सक्सेना आदि का अतुल्य योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र माहेश्वरी के द्वारा किया | चतुर्थ श्रेणी में अजय पाल, सत्यवीर व रविन्द्र कुमार का योगदान रहा |

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed