सहसवान/बदायूं : डी0 पी0 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के बारे जागरूकता शिविर का संचालन किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह व सहकारी कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में शिविर (कैंप) के पंचम दिवस का शुभारम्भ किया गया | शिविर के पंचम दिवस चयनित मलीन बस्ती पीतमनगर में पर्यावरण संरक्षण के बारे जानकारी दी गई | स्वयं सेवको व स्वयं सेविकाओं ने लोगो को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारियाँ दी | शिविर में प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए कितना आवश्यक है साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह ने स्वयं सेवको को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी ।

स्वयं सेविको में रोहित ने बताया की जल ही जीवन है साथ ही छाया ने हमारे जीवन में पेड़ – पौधों की उपयोगिता को समझाया | डोली ने प्रदुषण बढ़ने का कारण स्पष्ट किया तो तारिक ने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने को कहा । शहाने आलम,अमित चाँद मियाँ,आदि की सक्रीय सहभागिता रही | प्रवक्ता वर्ग में प्रभात सक्सेना,डॉ0 विनोद यादव, ज्ञान्नेद्र कश्यप, नितिन माहेश्वरी, और साथ ही श्रीमती गुलनार ज़मील, डॉ0 नीलोफ़र खान, श्रीमती रितु ,कुo तृप्ति सक्सेना आदि का अतुल्य योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र माहेश्वरी के द्वारा किया | चतुर्थ श्रेणी में अजय पाल,सत्यवीर व रविन्द्र कुमार का योगदान रहा |

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *