बरेली। सहसवान/बदायूं : डी0 पी0 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष  शिविर के सप्तम दिवस पर – समापन शिविर का संचालन किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह व सहकारी कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में शिविर (कैंप) के सप्तम दिवस का शुभारम्भ किया गया | शिविर के सप्तम दिवस चयनित मलीन बस्ती पीतमनगर में NSS के बारे में जानकारी दी गई | स्वयं सेवको व स्वयं सेविकाओं ने लोगो को राष्ट्रीय सेवा योजना बारे में जानकारियाँ दी | शिविर में  प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार आर्य ने बोद्धिक सत्र में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश की मुख्य सेवा है  जिसे हर एक को जीवन में करना चाहिए आप इस सेवा के भाग हो या ना हो जीवन में परोपकार ज़रूर करना चाहिए साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभ बताये तथा समापन के दिन सभी को ढेरों शुभकामनाये दी ।
आज के दिन सभी स्वयं सेविको  की सक्रीय सहभागिता रही |
प्रवक्ता वर्ग में प्रभात सक्सेना , डॉ0 विनोद यादव, ज्ञान्नेद्र कश्यप, नितिन माहेश्वरी और साथ ही गुलनार ज़मील, डॉ0 नीलोफ़र खान,रितु आदि का अतुल्य योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र माहेश्वरी के द्वारा किया | चतुर्थ श्रेणी में अजय पाल, सत्यवीर व रविन्द्र कुमार का योगदान रहा |

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *