लखनऊ/यूपी:प्रायः देखने में आ रहा है कि बार-बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद भी विभागों द्वारा प्लास्टिक कवर तथा सिंगल साइड प्रिन्ट कर बुकलेट प्रस्तुत किया जा रहा है। कागज का दुरूपयोग तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण की दृष्टि से कदापि उचित नहीं है जबकि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता प्रत्येक अधिकारी की नैतिक एवं शासकीय जिम्मेदारी है।

🔵अस्तु, पूर्व आदेशों को दुहराते हुए पुनः उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में निम्न निर्देश दिए जाते हैं।

👉 शासन के सभी अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा ज्यादा से ज्यादा साफ्ट कापी का ही प्रयोग किया जाये।

👉फिजिकल (हार्ड कापी का प्रयोग कम से कम किया जाये तथा जब भी प्रिन्ट करने की आवश्यकता हो तो डबल साइड ही प्रिन्ट किया जाये।

👉 प्लास्टिक कवर और स्पाइरल बाइडिंग का कदापि प्रयोग न किया जाये।

👉 समस्त पत्रावलियाँ ई आफिस के माध्यम से ही भेजी जायें। यदि भौतिक पत्रावलियाँ भेजना अपरिहार्य हो तो कागज के दोनों तरफ प्रिन्ट किया जाये।

👉बैठकों में पानी हेतु प्लास्टिक बोतल का उपयोग कदापि न किया जाये ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *