ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा/दिलीप कुमार ‌मिश्रा


फ़तेहपुर, बाराबंकी।घर से चौराहे पर जलेबी खाने के लिए आए युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर युवक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, कि गांव व थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी सुदीप कुमार पुत्र रामकिशोर उम्र करीब 38 वर्ष मोहम्मदपुर खाला के मेन चौराहे पर जलेबी खाने के लिए आया था, इसी बीच जलेबी खाते हुए सड़क के उस पार जाने लगा तभी सुदीप को एक आलू ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर रौंदते हुए निकल गई। घटना में सुदीप बुरी तरह घायल हुआ कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक

ट्रैक्टर ट्राली कसौंजा निवासी देवनारायण सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा पूरे मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। युवक सुदीप की असमय हुई मौत से पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *