शिक्षकों की समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा

बाराबंकी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के आवास पर होली मिलन हेतु खंड स्नातक एम0एल0सी0अवनीश कुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नव चेतना संघ के संस्थापक राजेश वर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता जंग बहादुर पटेल पहुंच कर एम0एल0सी0 एवं सभी माननीयों ने होली की शुभकामनायें दी तथा साथ ही साथ जनपद में शिक्षकों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं जूनियर बेसिक स्कूलों में चल रही सहायक अध्यापकों के प्रमोशन में जनपद बाराबंकी में रिक्त पदों की विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया गया। और यह भी कहा गया कि प्रमोशन अधिकतम किए जाने चाहिए। इस अवसर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सहज़ राम वर्मा,जिला मंत्री विजेंद्र सिंह,अटेवा के जिला संयोजक अमित कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर जंग बहादुर वर्मा ,ब्लॉक मंत्री सिद्धौर शैलेश चौबे,नगर अध्यक्ष उमा सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार वर्मा,जिला ऑडिटर धर्मेंद्र सिंह,जिला संगठन मंत्री अरविन्द अंजान,जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरख राजकुमार, मनोज कुमार सिंह,संदीप,देवेंद्र पटेल,संजय कुमार चौधरी,देव व्रत सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *