बाराबंकी : निंदूरा घर से खेत जा रहे साइकिल सवार को मैजिक वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे में साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसान को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। जहां रास्ते में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर मंजरे बुढ़ना निवासी चंद्रिका प्रसाद पेशे से किसान थे। शनिवार दोपहर वह साइकिल से खेत जा रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बुढना भट्ठे के निकट सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने किसान की साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान साइकिल सहित दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिवारजन किसान को निजी साधन से लखनऊ ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। उधर घटना के बाद चालक मैजिक वाहन लेकर फरार हो गया। बड्डूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

✍️ ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *