✍🏼 राहुल राव(मध्य प्रदेश ब्यूरो)

मंदसौर पुलिस द्वारा जिले में आगामी रंगपंचमी त्योहार एवम रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को दृष्टिगत रखते आज शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मोहल्लों एवम सड़को एवम गेर के रूट पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी समेत राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवम पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदसौर जिले में रंग पंचमी के उपलक्ष पर कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदसौर जिले के समस्त मदिरा दुकाने, शॉप बार, गोदाम, एवं एफ, एल -2 एवं एल. एल-3 बार, एफ एल -2(क)क, एंबी वाइन शॉप 4 बजे तक बंद रहेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *