बाराबंकी : निंदूरा महमूदाबाद जाते समय रास्ते में कुर्सी तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार रुकवा ली और खडे होकर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सपा विधायक व पूर्व मंत्री ने फूलमालाओं से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सीतापुर जनपद के महमूदाबाद स्थित पोखरा कला गांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार वर्मा की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय कुर्सी कस्बे के प्रमुख तिराहे पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व जैदपुर विधायक गौरव रावत,पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने चौराहे पर कार्यकर्ताओ की भीड़ देख गाड़ी रुकवा दी। अखिलेश यादव कार से उतरकर खडे होकर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजेश यादव,जिलाध्यक्ष हफीज अयाज अहमद,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राममिलन यादव,लवकुश यादव, रामसजीवन,अशोक कुमार,मनोज यादव, अलीम अहमद, कल्लू प्रधान,अनिल यादव आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *