रामनगर/बाराबंकी : विधानसभा रामनगर के सूरतगंज कस्बे में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए फरीद महफूज किदवई ने कहा कि उन लोगों को गिले और शिकवे भुला कर गले लगाने का संदेश होली देती है । होली मिलन समारोह में नवाबगंज विधायक सुरेश यादव ने कहा कि हमें आपसी द्वेष भावना को भुलाकर मिलजुल कर रहने का होली संदेश देती है । सपा जिलाध्यक्ष हाजी अयाज अहमद ने कहा कि लोगों में सामाजिक सौहार्द की भावना ऐसे आयोजनों से पनपती है। रामनगर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख लल्लू सिंह,विधानसभा अध्यक्ष अतीक चौधरी,पारस चौहान,जिला सचिव अनिल यादव ,प्रभात शुक्ला,फैजान किदवई राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *