रामनगर/बाराबंकी : श्री लोधेश्वर मेडीकेयर का भव्य उद्घाटन राजकुमार रत्नाकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। श्री सिंह ने कहा कि गरीबों असहाय एवं आम जनमानस के लिए श्री लोधेश्वर मेडीकेयर सेंटर पर सस्ती दवाएं लोगों को मिलेंगी। मेडी केयर सेंटर के संचालक प्रदीप सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रत्येक बीमारी की दवाएं सस्ते से सस्ते दर पर उपलब्ध रहेंगी ।यह सेंटर 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रदीप सिंह ने कहा कि रोगियों को सस्ता उपचार कराना मेरी सोच है। मेडिकेयर सेंटर के संस्थापक निरंकार सिंह ने कुंवर रत्नाकर सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सोमकार सिंह,हंसराज सिंह,भोला सिंह, कल्लू सिंह,महेंद्र योगी,जग प्रसाद सिंह,अशोक तिवारी, कुलदीप सिंह,मौर्या बैटरी सर्विस से राजेश मौर्य, निकेत पेंटर, डॉ के बी शुक्ला,डॉ बी पी सिंह,डॉ संजय तिवारी, डॉ विशाल, शुभम, सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *