ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा

बाराबंकी। फतेहपुर नीम वृक्ष के नीचे बैठें एक व्यक्ति पर पेड़ का भारी बोटा गिर गया। इससे उस व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया।

ज्ञात हो, कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बड़नापुर गांव में नीम का पेड़ मुस्काबाद निवासी इस्लाम इसी गांव के मजदूरों को लेकर कटाने गया था। करीब आधा दर्जन मजदूर नीम के पेड़ को काट रहे थे। इसी पेड़ के नीचे बैठे हुए मुस्काबाद गांव के जान मोहम्मद बीड़ी पी रहें थे। तभी नीम का एक बोटा उनके ऊपर आ गिरा। जान मोहम्मद उसके नीचे दब गया। मजदूर जब तक उसको बाहर निकलते, तब तक उसने मौके पर ही दाम तोड़ दिया। मजदूर साथी उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed