ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई…….हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेली ही प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने कहा कि शादी मोनू के साथ ही करूंगी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है।वायरल वीडियो बेहटा गोकुल थाना इलाके का है। यहां की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन विवाह के लिए राजी नहीं हैं। इसी से परेशान होकर युवती अपने प्रेमी के घर रात के अंधेरे में पहुंच गई। प्रेमी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया और वायरल किया है।इसमें उसने कहा है कि वह अपने घर से अकेली आई है। उसको अगर परेशान किया गया, तो वह फांसी लगा लेगी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते है, तो कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *