मऊ, चित्रकूट: आमने सामने बाइक भिडंत होने पर दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बरिया गांव के समीप बुधवार को हटवां मार्ग में आमने-सामने से आ रही दो बाइक भिड गई। जिसमें एक बाइक में मऊ क्षेत्र के उफरौली गांव के निवासी जग्गू खां पुत्र मटरू और रितेश पुत्र नन्द किशोर थे। दूसरी बाइक में बरिया निवासी राजा पुत्र भैरो, दीपक पुत्र रमेश व उफरौली निवासी लवकुश पुत्र बाबूलाल थे। दोनों बाइक की भीषड टक्कर होने से बाइक सवार उफरौली निवासी जग्गू खां और बरिया निवासी राजा की मौत हो गई। जबकि रितेश, दीपक व लवकुश घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मऊ पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया दोनों व्यक्ति मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह से फोन द्वारा बात की गई उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही

चित्रकूट ब्यूरो शारदा भारतीय की रिपोर्ट🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *