* बहुयामी समाचार ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत वर्मा/ जीत नाग बेलहरा बाराबंकी थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के कस्बा बेलहरा चौकी के अंतर्गत विख्यात मैदानों बाबा से चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में गति वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत बेलहरा के प्राचीन बाबा साहब मंदिर प्रांगण में लगने वाला एक सप्ताह मेला आज विधि विधान के साथ संपन हुआ l जिसमें कन्या भोज व भागवत कथा का आयोजन जंगली प्रसाद मिश्रा के द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की गई l इस मेले में सर्कस, डांस पार्टी, झूला इत्यादि बच्चों के मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए l इस राम नवमी के मौके पर नगर पंचायत बेलहरा के विख्यात मैदानों बाबा मंदिर से राम बारात की शोभा यात्रा निकाली गई l जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां भी समिलित हुई यह जुलूस मैदानों बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड से होते हुए पुरानी बाजार पुलिस चौकी इस्टेट किला होते हुए बाबा साहब मंदिर प्रांगण में में शांति पूर्ण संपन्न हुआ l इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु के साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुस्तेद रही l

रिपोर्ट जीत नाग बाराबंकी🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *