ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई………एसपी राजेश द्विवेदी की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में थाना अरवल प्रभारी रहे छोटेलाल को यहां से हटाकर कोतवाली मल्लावां में वरिष्ठ उप निरीक्षक और थाना हरियावां प्रभारी रहे केके यादव को लंबी छुट्टी पर जाने के कारण पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है। थाना हरपालपुर से एसआई श्यामू कनौजिया को थाना अरवल और बावन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता को थाना हरियावां की कमान सौंपी गई है। उन्होंने टड़ियावां में तैनात एसआई योगेंद्र कुमार को कोतवाली शहर की मंडी चौकी और यहां तैनात रहे एसआई अनिल कुमार को गोपामऊ चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है।गोपामऊ चौकी प्रभारी रहे एसआई कैलाश यादव को थाना लोनार भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई शिवनारायण को सेमरा चौराहा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी कप्तान सिंह यादव को कोतवाली देहात भेजा गया है।एसपी के पीआरओ रहे प्रिंस कुमार को पिहानी चुंगी चौकी की जिम्मेदारी मिली है। बेहटागोकुल में तैनात एसआई विजय नारायण शुक्ला को शाहाबाद की पुलिस चौकी जामा मस्जिद, थाना पाली में तैनात एसआई संजय राय को संडीला की कताई मिल पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रमोद दुबे को हरपालपुर थाना भेजा गया है। लोनार में तैनात एसआई व्यास यादव को बावन पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।पुलिस लाइन में तैनात एसआई नीरज कुमार बेहटागोकुल, सेमरा चौराहा पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र यादव को टड़ियावां, पुलिस लाइन में तैनात एसआई रामलाल सोनकर को मल्लावां में तैनाती मिली है। अरवल में तैनात एसआई दिनेश पांडेय को संडीला, न्यायिक समन सेल में तैनात एसआई सुरेंद्र प्रसाद यादव को प्रभारी वीआईपी और टड़ियावां थाने में तैनात एसआई सतीश कुमार को बेहटागोकुल व रमेश चंद्र को पाली थाने में तैनाती दी है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।