✍🏻 राहुल राव(मध्य प्रदेश ब्यूरो✍🏻)भोपाल – विश्व भारती मानव कल्याण समिति दिल्ली द्वारा विगत चार वर्षो से सामाजिक संस्थाओ को सम्मानित किया जा रहा हैं। संस्था द्वारा सामाजिक संगठनों के उत्कृष्ट कार्यों वा सामाजिक क्षैत्र में अदभुत पहल करने वाली संस्थाओ को विश्व भारती मानव कल्याण समिति दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता हैं। इस वर्ष 2023 में 19 सामाजिक संस्थाओ ने अपनी गतिविधिया,उद्देश्य वा अदभुत पहल कि विस्तृत जानकारी भेजी गई जिसमे मध्यप्रदेश राज्य से संचालित संस्था सर्व राव समाज महासभा को इस वर्ष का उत्कृष्ठ समन्वय सम्मान दिया गया। इस सम्मान को म.प्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष श्री भगत सिंह कुशवाह के कर कमलों द्वारा महासभा के सामाजिक बंधुओ को दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्य़क्ष श्री अशोक राव राठौर, संरक्षक श्री विमल राव, प्रदेश सचिव श्री अमित राव, प्रदेश सह संगठन मंत्री हरीश राव मण्डलोई प्रदेश व्यवस्था प्रमुख वा भोपाल जिला अध्य़क्ष श्री गोविंद राव वा सागर राव एवं अन्य सामाजिक बन्धु उपस्थित रहें। राव समाज कि इस उपलब्धी पर पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष भगत सिंह कुशवाहा द्वारा सर्व राव समाज महासभा के पदाधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्था द्वारा नीति उद्देश्य वा अदभुत पहल कि सम्पूर्ण रूप रेखा संगठन के संरक्षक व संस्थापक श्री विमल राव द्वारा तैयार किया गया था जिसके माध्यम से महासभा को उत्कृष्ट समन्वय सम्मान के लिऐ सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल राव मध्य प्रदेश 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *