बहुयामी समाचार ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत के साथ दिलीप मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आगामी ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ-साथ संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। ज्ञात हो कि फतेहपुर कोतवाली परिसर में आगामी ईद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए नवागत थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा, कि त्योहारों के दौरान हमें आपसी भाईचारे को बनाए रखना है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे पुलिस इन अराजक तत्वों के विरुद्ध समुचित कार्यवाही कर सके। त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं लागू की जाएगी पुराने रिवाजों के हिसाब से ही आगामी त्यौहारों को मनाना है। बैठक मे क्षेत्रीय संभ्रांत व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे, व नवागत थाना प्रभारी का स्वागत भी किया। बैठक में नगर पंचायत, विद्युत विभाग, समेत अन्य विभागों के अधिकारी व ग्राम प्रधान, बीडीसी समेत संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ दिलीप मिश्रा बाराबंकी 🖋️

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed