बहुयामी समाचार ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत वर्मा के साथ दिलीप मिश्रा।फतेहपुर, बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया गया आयोजन मझगवां शरीफ हुआ बिलाड़ा में 74 मरीजों को मिली चिकित्सा सुविधाएं। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध मझगवां शरीफ व बेलहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मझगवां शरीफ में डॉक्टर निसार अहमद की उपस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अवनीश चौधरी ने बताया, कि ज्यादातर मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार, के पहुंचे वहीं कुछ मरीजों की खून जांच व गर्भवती महिलाओं को टीके के साथ-साथ परामर्श व दवाएं दी गई। मझगवां शरीफ में कुल 21 मरीज व बेलहरा में 53 मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा इलाज मुहैया कराया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ दिलीप मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *