रिपोर्ट- जीत नाग

बेलहरा बाराबंकी। मोहहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सलमान पुत्र सकूर निवासी ग्राम दुंदपुर केशराई ने जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की किशोरी के शोर मचाने पर युवक ने रस्सी से उसका गला कस दिया। शोर सुनकर जब तक किशोरी की मां वहां पहुंची तब आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

जिसके बाद घर पहुंची किशोरी ने लोकलाज के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लोहिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *