***बहुयामी समाचार ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत वर्मा बाराबंकी*बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी परिसर में गुरुवार को आयोजित 24 वी अंतरवाहिनी पी0ए0सी0 मध्यजोंन की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर किया,सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रतिभागी टीम मैनेजरों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया,एवं मार्च पास्ट के दौरान प्रतिभागी सभी टीमों से एक-एक कर मान प्रणाम ग्रहण किया मेजबान टीम के कप्तान द्वारा सभी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना की मर्यादा एवं निष्ठा को कायम रखने की शपथ दिलाई गई,तथा हॉकी स्टिक चलाकर प्रतियोगिता को प्रारम्भ किया।इस मौके पर उपसेनानायक शंकर प्रसाद,सहायक सेनानायक धर्मेंद्र कुमार यादव,शिविरपाल, उपनिरीक्षक परिवहन, सहा0शिविरपाल,सूबेदार सैन्य सहायक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ जीत नाग बाराबंकी 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *