**बहुयामी समाचार रिपोर्ट दीपक वर्मा कुर्सी*बाराबंकी।41 वर्षीय युवक बाइक से अपने एक साथी के साथ माता पूर्णागिरी के दर्शन हेतु गया था।रास्ते में पीछे से बाइक में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत तथा दूसरा युवक घायल हो गया।युवक की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया।मृतक के भाई ने पुलिस को दी लिखित तहरीर बता दे की बाराबंकी में थाना जहाँगिराबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गदाईपुर निवासी 41 वर्षीय युवक दीपेंद्र कुमार पुत्र सहजराम अपने साथी ललित कुमार पुत्र लक्ष्मी सिंह के साथ बीते दिवस बुधवार को माता रानी के दर्शन करने हेतु बाइक नंबर UP 41 BD 0586 से पूर्णागिरी गया था। रास्ते में कोतवाली खटिमा क्षेत्र के अंतर्गत टिगरी के निकट तेज़ रफ्तार ट्रक नंबर UK 03 CA 2026 ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दीपेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी तथा ललित कुमार घायल हो गये।दुर्घटना और दीपेंद्र कुमार की मौत की खबर सुनकर गांव में रुदन क्रियाएँ शुरू हो गयी और पूरे गांव मे मातम छा गया।वहीं इस संबंध में मृतक के भाई संतोष कुमार ने खटिमा पुलिस को लिखित तहरीर देकर उचित कार्यवाही और न्याय की गुहार लगाई है।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ दीपक वर्मा कुर्सी बाराबंकी🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *