बहुँआयामी समाचार (हरदोई सांडी)सांडी कस्बे में एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी उसी मोहल्ले के एक गैर समुदाय के युवक के साथ 26 मार्च को चली गई थी। इसका मामला थाने में दर्ज है। मंगलवार को किशोरी स्वयं कोतवाली पहुंची थी। इसके बाद पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर के मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था।यहां पर मेडिकल परीक्षण न हो पाने के कारण महिला सिपाही उसे लेकर वापस थाने आ रही थी। इसी बीच रास्ते में किशोरी लापता हो गई थी। महिला सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाल राजदेव मिश्रा को दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे बाद रोडवेज बस स्टेशन से किशोरी को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। बताया कि किशोरी अचानक खाना खाने चली गई थी। परिजनों के घर ले जाने से इन्कार करने के बाद पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज रही है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *