सहसवान/बदायूं : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा द्वारा PHC व CHC पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इसी संबंध में सहसवान की युवा मोर्चा व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवा मोर्चा के साथ अधिकतम लोगों के चेकअप किए। जिसमें टीवी की जांच,आंखो की जांच सहित 14 तरीके की जांचे की गई एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

शिविर में युवा मोर्चा की टीम से नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा, नगर महामंत्री नरेंद्र सक्सेना सनातनी, नगर उपाध्यक्ष विनोद बाबू, कार्यालय मंत्री शुभांकर शर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल, वरुण शर्मा,अभिषेक उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष भाजपा सौरभ माहेश्वरी, नगर महामंत्री सचिन शर्मा एवं वरिष्ठ नेता अवढ़र शर्मा ने लाभार्थियों से बातचीत की। एमओआईसी प्रशांत त्यागी ने सभी योजनाओं व जांचों के बारे में जानकारी दी ।

✒️ Alok Malpani Editor in Chief (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *