रिपोर्ट:तबरेज नियाज़ी

जौनपुर। वर्तमान में अधिकरियों द्वारा देश के चैथे स्तम्भ को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। सच का आईना दिखाना पत्रकारों को भारी पड़ रहा है।
केराकत तहसील क्षेत्र के पेसारा ग्राम स्थित गौशाला की खबर छापने के 3 दिन बाद पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लादने को लेकर जहां प्रेस परिषद व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इसका विरोध कर रहे हैं वही राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के मीडिया प्रभारी दीपनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे की शिकायत पत्रक भेज दी। शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान व अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है।


ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व केराकत क्षेत्र के कुछ पत्रकार ग्राम पेसारा स्थित गौशाला में गायों के मरे हुए होने व गायों की दुर्दशा पर खबर छापा था। जिससे नाराज होते हुए 3 दिन बाद अधिकारियो द्वारा ग्राम प्रधान को आगे कर पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा करा दिया गया।जिसके बाद जनपद के हर गौशाला की नोडल अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कहा तक इस मामले में कर्तव्य परायणता निभातें हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *