मऊ, चित्रकूट : दो दिन से गायब छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में नदी किनारे बरामद होने से हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जमुना रोड के निवासी राकेश त्रिपाठी की 15 वर्षीय पुत्री स्नेहा त्रिपाठी उर्फ कला का विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर साथ पढने वाली किसी लडकी से हुआ था। इसके बाद बीती 7 अप्रैल को दोनों परिवारों के अभिभावकों ने विवाद में सुलह करा दिया। साथ ही स्नेहा अपने पिता के साथ घर चली आई। कुछ देर बाद वह घर से रहस्य मय तरीके से लापता हो गई। काफी देर तक तलाश के बावजूद उसके न मिलने पर स्नेहा की मां ने मऊ थाने में पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। दो दिन बाद रविवार को सबेरे यमुना नदी के बाबा घाट पर स्नेहा का शव मिलने से हडकम्प मच गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतका का शव पूरी तरह से काला पड चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, मऊ क्षेत्रााधिकारी राजकमल, राजापुर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय, मऊ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी श्याम प्रताप पटेल, कर्वी कोतवाली प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि विषाख्त पदार्थ का सेवन किया गया है। साथ ही शव पानी में भी पडा रहा इसका भी प्रभाव नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

चित्रकूट से ब्यूरो चीफ शारदा भारतीय की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *