बहुयामी समाचार ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत वर्मा बाराबंकी……..बाराबंकी निंदूरा‌ खेत की मेड के विवाद में हुई मारपीट बुजुर्ग की मौत, मृतक के पुत्र ने थाना घूंघटेर पर दी तहरीर विपक्षियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।थाना घुंघटेर निवासी रूपचंद्र पुत्र खुशीराम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया, कि उसके पिता खुशीराम पुत्र कल्लू खेत पर काम करने गए थे, इस दौरान मेड़ के विवाद को लेकर खेत पर पहुंचे विपक्षी राजेंद्र, राकेश, विष्णु कुमार, पुत्र श्रीराम व अनूप पुत्र राजेंद्र ने उनसे गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद की सूचना पर जब मैं और मेरी पत्नी पहुंची तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी ग्रामीणों के पहुंचने पर विपक्षी मौके से भाग निकले। पिता खेत पर अचेत अवस्था में पड़े थे जब हम लोग उन्हें घर लेकर आए तो उनकी सांसें उखड़ रही थी। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रूपचंद्र ने थाना घूंघटेर पर तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है। घूंघटेर थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहुयामी समाचार ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत वर्मा बाराबंकी🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *