चित्रकूट: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मानिकपुर का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण। आज दिनांक 10,4,2023को अपरपुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा थाना मानिकपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कार्यालय मालखान बंदीगृह,निरीक्षक कार्यालय ,बैरिक मैस का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर को साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

उनके द्वारा अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, न्यायालय हिस्ट्रीसीटर,पुरस्कार घोषित, रजिस्टर ग्राम अपराधरजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, महिला रजिस्टर जनसुनवाई रजिस्टर ,आदि का अवलोकर कर प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर वीर प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सरैंया चंद्रमणि पांडे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

चित्रकूट से राजमुनि वाइस ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *