बिसौली/बदायूं : सोमवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। तहसील परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। यहां बता दें कि सोमवार से नगरपालिका के अलावा क्षेत्र की नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी, फैजगंज बेहटा, सैदपुर व वजीरगंज के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां चाक चौबंद हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। श्री मिश्रा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई के साथ कराया जाएगा।

✒️ Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *