बिसौली/बदायूं : चार्जिंग के दौरान मोबाइल में आए करंट से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक इकलौता पुत्र था। घर में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हत्सा निवासी नीटू शर्मा का इकलौता पुत्र 16 वर्षीय सत्यम अपने पड़ोसी राजवेन्द्र के खाली पड़े मकान में दोस्तों के साथ खेल रहा था। सत्यम ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। इसी दौरान कोई कॉल आ गई। सत्यम ने जैसे ही कॉल उठाई, मोबाइल में करंट आ गया। तेज झटके के बाद सत्यम जमीनपर गिर गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। बेहोश सत्यम को निजी चिकित्सक् के यहाँ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

✍️ बिसौली से आई एम खान की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *