ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार…….रतलाम,23अप्रैल। रविवार सुबह रतलाम से इंदौर के निकली डेमू ट्रेन के 2 कोच में प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना 7:00 बजे के लगभग की है। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरकर प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से पैदल ही 6 किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित रत्नागिरी पहुंच रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल राव मध्य प्रदेश 🖋️

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *