बिसौली/बदायूं : सीआईएससीई बोर्ड के सदस्य टीपी ठाकुर व रीना कुमारी ने डीपाल स्कूल का निरीक्षण किया। सदस्यों ने कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी के अलावा विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं को देखा। इससे पहले स्कूल के प्रबंधक मार्टिन वीसी और प्रिंसिपल सिस्टर जैसलीन ने दोनों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। बच्चों ने बैंड बाजों व नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कक्षा 6 की छात्रा अनन्या ने हिंदी भाषण के द्वारा स्कूल की उपलब्धियों को बताया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन व स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *