मुबंई। भोजपुरी आभिनेत्री सुमन यादव को जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सुमन स्ट्रगल करने वाली खूबसूरत लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। मुंबई पुलिस के संयुक्त अपराध आयुक्त लखमी गौतम के अनुसार एक लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री सुमन यादव को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुरी फिल्मों की ये एक्ट्रेस स्ट्रगल करने वाली खूबसूरत लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी और एक घंटे के 50 से 70 हजार रुपये तक कमा लेती थी। पुलिस ने 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। अभिनेत्री सुमन यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें लैला मजनू, वेब सीरीज, जोमेस्टिक बॉक्स, बाप नंबरी और बेटा 10 नंबरी भोजपुरी फिल्म शामिल है। इसके अलावा उसने हिंदी और पंजाबी में कई एल्बमों में मुख्य भूमिका के रूप में भी काम किया है। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री एजेंट के रूप में काम कर रही थी और मॉडलों को देह व्यापार में धकेलती थी।

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल राव मध्य प्रदेश 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *