बिसौली/बदायूं : निकाय चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस बेहद सतर्क नजर आ रही है। गुरुवार शाम को इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल ने एम एफ हाईवे के साथ साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूटमार्च किया। जवानों के बूटों की धमक नगर की गलियों में गूंज रही थी। रूटमार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर हाईवे होता हुआ पुलिस चौकी, मुख्य चौराहा, बुधबाजार, साहूकारा, सराय आदि मोहल्लों से होकर गुजरा। इंस्पेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि पुलिस निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि खुरापाती तत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान क्राईम इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई विनोद कुमार, जबर सिंह, महावीर सिंह, सुमित चौधरी, अमित विश्नोई, मनोज कुमार, ओमप्रकाश चौहान, विशाल पाल, थानसिंह, अक्षय कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *