बिसौली/बदायूं : अधिशासी अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल के आसपास साफ सफाई कराई। सफाई अभियान के दौरान ईओ सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश देते नजर आए।

इसके अलावा मंडी समिति की दुकानों में बने स्ट्रांग रूम के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। दोनों स्थानों के नजदीक उगे झाड़ व घास को काटा गया। इस मौके पर राजस्व लिपिक राजीव कुमार, सफाई नायक अजय बाबू आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *