बिसौली/बदायूं : तहसील परिसर स्थित सभागार में एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आचार संहिता के पालन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने भी बेवजह परेशान न करने का अनुरोध किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि सभी उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ही चुनाव प्रचार करें। एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में तहसीलदार अशोक सैनी, एआरओ संतोष कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव, विकासदीप, सतीश कुमार मिश्रा, दीपक गंगवार, जहीर आलम आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *