( ब्यूरो बहुआयामी समाचार हरदोई )…..हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में चुनाव के संवेदनशील बूथ संख्या तीन में बसपा के बस्ते पर फर्जी वोट डलवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बसपा और भाजपा समर्थकों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजदेव मिश्रा और अर्द्धसैनिक बल पहुंचा है।पुलिस ने बातचीत कर मामला शांत कराया है। वहीं, एसडीएम बिलग्राम नारायण थारू ने घटना की जांच की है। जानकारी के अनुसार, बूथ के बाहर बसपा और भाजपा के समर्थकों के बीच गाली-गलौज हुई है। खालसा बूथ से 100 मीटर दूरी पर आत्माराम वर्मा के मकान के सामने प्रदीप कोटेदार के घर के बाहर बसपा का बस्ता है।यहां पर्ची काटी जा रही थी। वहां भाजपा कार्यकर्ता खडे़ थे। देखते ही देखते कहासुनी के बाद अचानक मारपीट होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक भाजपा के लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने कहा कि किसी के द्वारा शिकायत नहीं की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *