बिसौली/बदायूं : निकाय चुनाव में मतदान से पूर्व पालिका प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। गुरुवार को ईओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने दिशा निर्देशन में मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम्स के आसपास सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा पांच स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा। श्री सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम्स की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आगामी 10 मई को मतदान कर्मियों को मतपेटी, मतपत्र सहित सभी आवश्यक वस्तुएं यहीं से प्रदान की जाएंगी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, जितेन्द्र आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *