बिसौली/बदायूं : पार्टी से निष्कासन के बाद रापद समर्थित चेयरमैन प्रत्याशी मोहित उर्फ मोनू महाजन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से सीधे जिलाध्यक्ष को निशाना बनाते हुए कहा कि सियासत उनका पेशा नहीं है जो वे डर जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी का कार्यकर्ता माना ही कब गया जो निष्कासन करने की नौबत आ गई। श्री महाजन ने कहा कि उन्हें सिर्फ पार्टी के कार्यक्रम और चंदा लेने के लिए इस्तेमाल किया गया। टिकट के लिए पैनल में उनका नाम तक नहीं भेजा गया और एक बाहरी व्यक्ति को टिकट थमा दिया गया। ऐसे में जब उन्हें पार्टी का कार्यकर्ता तक नहीं समझा तो उन्हें बागी आखिर कैसे कहा जा सकता है। श्री महाजन ने कहा कि जनता जनार्दन ही इसका करारा जवाब देगी।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *