बिसौली/बदायूं : पूर्व चेयरमैन व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार वार्ष्णेय के पक्ष में महिलाओं का डोर टू डोर चुनाव प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला विंग कई टीमें बनाकर नगर के विभिन्न वार्डो में जाकर मतदाताओं से रिक्शा चुनाव चिन्ह पर वोट करने की अपील कर रही हैं। इसके अलावा श्री वार्ष्णेय व उनके समर्थकों की टोलियों ने मंगलवार सुबह से ही तमाम गली मोहल्ले में घर घर जाकर समर्थन व वोट मांगे। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया। उसी का नतीजा है कि आज उन्हें हर जाति और धर्म के लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। अपनी जीत का बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दावा करते हुए श्री वार्ष्णेय ने कहा कि विरोधियों की हर चाल का जनता बखूबी जबाव देने को तैयार बैठी है।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *