ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी के मंदिरों में लगी रही भक्तों की भीड़।

संवाददाता। सुधीर गुप्ता

गोला खीरी।गोला नगर के में ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को बाला जी के बड़े मंगलवार के पावन पर्व का भक्तों का बेसब्री से था इंतजार आज जेष्ठ के बड़े मंगल पर गोला नगर के राम जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर पंजाबी कालोनी लखीमपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर नीलकंठ मैदान हनुमान मंदिर, कंजा हनुमान मंदिर नगर के अनेको मंदिरों में भक्तों की लगी रही भीड़ मंदिरों में किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन नगर में जगह जगह पर भंडारों का हुआ आयोजन हनुमान जी के भक्तों ने कहीँ शरबत का प्रसाद कर रहे थे वितरण कहीँ पूड़ी सब्जी हलबा के भंडारे चल रहे थे अपनी श्रद्धा अनुसार बालाजी के भक्तों ने किये भंडारे । बड़े मंगलवार का पावन पर्व भक्तो ने बड़े धूमधाम मनाया। बालाजी के मंदिरों में भक्तों ने पहुँच कर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंदिरों में जय जय राम सीता राम सीताराम सीताराम के जयकारे गूंज उठे। पुराणों में लिखा है जितनी बार सीता राम सीता राम लोगे उतने ही प्रसन्न होंगे हनुमान जी भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना करके हनुमान जी से लिया आशीर्वाद।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *