(बहुआयामी समाचार हरदोई )

हरदोई जिले के बिलग्राम तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचल डाला। हादसे में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक चचेरे भाई हैं और एक ही बाइक पर सवार थे।बताया जा रहा है कि तीनों एक बरात में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। वहीं, डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। एक परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा मदार नगर निवासी ज्ञानेंद्र (20) पुत्र राम खेलावन, लाला (28) पुत्र विनोद और पिंटू (32) पुत्र प्रकाश तीनों चचेरे भाई थे। तीनों एक बाइक से सवार होकर कल्याणपुर में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

ब्यूरो रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *