*शाम 7 बजे की बड़ी खबरें बहुआयामी समाचार➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया आह्वान,एकजुटता से भाजपा के अन्याय का मुकाबला करें-अखिलेश,कार्यकर्ता हरस्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें-अखिलेश,लोकसभा चुनाव में BJP टिक नहीं सकती-अखिलेश,भाजपा कायरों की जमात है- अखिलेश यादव,जनता की ताकत से कोई बड़ा नहीं है- अखिलेश,भाजपा समाज में बिखराव पैदा कर रही है-अखिलेश,बीजेपी षड़यंत्र से लोकतंत्र पर कब्जा कर रही-अखिलेश.➡️लखनऊ- लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास मामला,पत्नी के साथ आत्मदाह करने पहुंचा था चौकीदार,214 नंबर सरकारी जमीन पर चौकीदार का कब्जा,थाना निगोहां क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है चौकीदार,पुलिस ने मुस्तैदी से दोनों को आत्मदाह करने से बचाया, मोहनलालगंज SDM,ACP,राजस्व टीम ने की पैमाइश,सरकारी जमीन पर चौकीदार बना रहा था मकान, राजस्व टीम की पैमाइश के बाद मामला सामने आया,पैमाइश में कई लोगों का सरकारी जमीन पर कब्जा मिला,सभी कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई-SDM.➡️लखनऊ- इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की लाइफ पर बनी वेब सीरीज,वेब सीरीज में इंस्पेक्टर की भूमिका में एक्टर रणदीप हुड्डा,इंस्पेक्टर की पत्नी का रोल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने किया,इनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर है अविनाश मिश्रा,कई बड़े माफिया और गैंगस्टर को इनकाउंटर में किया ढेर,गैलेंट्री अवार्ड से किया गया सम्मानित है अविनाश मिश्रा,थाना इंदिरानगर क्षेत्र में रहते है रिटायर्ड इंस्पेक्टर अविनाश,यूपी के लखनऊ समेत कई जिलों में फिल्म की गई शूट.➡️लखनऊ- SR ग्रुप कॉलेज में होगी BJP अवध की बड़ी बैठक,कल बीजेपी की कानपुर में भी होगी बड़ी बैठक, पश्चिम,बृज क्षेत्र की हो चुकी है बीजेपी की बैठक, बीजेपी के क्षेत्र के सभी सांसद रहेंगे मौजूद, जनसंपर्क अभियान की शुरूवात पर लगातार बैठकें, 2024 चुनाव की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रुप,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बैठक में रहेंगे मौजूद,सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचेंगे बैठक में.➡️लखनऊ- बिजली कर्मचारियों पर वसूली,मारपीट का आरोप,चेकिंग के नाम पर जबरन वसूली,मारपीट का आरोप, युवक ने वसूली से त्रस्त होकर अपना सिर फोड़ा,लखनऊ के सआदतगंज का रहने वाला है युवक,पुराने लखनऊ की दरगाह रोड पर है युवक का होटल.➡️लखनऊ- समाज कल्याण विभाग का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम,सच्चा काम-पक्का काम करेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे-असीम अरुण, लाभार्थीपरक योजनाओं को कैसे पारदर्शी,प्रभावी बनाएं-असीम,मंत्री ने तकनीकी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया ज़ोर, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने लिया हिस्सा. ➡️लखनऊ- नकली फेवीक्विक की बेचने वाली दुकानों पर छापा,फेवीक्विक के मैनेजर ने पुलिस के साथ की छापेमारी,रोहित अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल की दुकान पर छापा,2 गत्ते माल में तकरीबन 3 हजार फेवीक्विक बरामद,रोहित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल से की गई पूछताछ.➡️हरदोई- कलश यात्रा के दौरान नदी में डूबे पांच बच्चे,तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर,2 बच्चे अभी भी लापता, गोताखोर कर रहे तलाश, घटनास्थल पर तमाशबीन बनी पुलिस,पुलिस के रवैया को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,पाली थाना क्षेत्र के बैजूपर का मामला.➡️हरदोई- जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दी जान,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप,पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कछौना थाना क्षेत्र के टाडाहार का मामला.

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।