बिसौली/बदायूं : विकासखंड इस्लामनगर की ग्राम पंचायत नगला बाराह स्थित वृहद गौशाला में मंगलवार को 17 गोवंश संरक्षित किए गए। बीडीओ मुनब्बर खान के नेतृत्व में संरक्षित गोवंश को टैग भी लगाए गए। श्री खान ने कहा कि सभी ग्रामवासियों को गोवंश संरक्षण में प्रशासन का भरपूर साथ देना चाहिए। इस मौके पर एडीओ पंचायत नरेश पाल सिंह, पशु चिकित्सक हिमांशु, पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल, प्रधान अभय यादव, लायक सिंह आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *