हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के मामपुर के मजरा आदमपुर में बरात आने से 12 दिन पहले युवती ने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। 11 जून को युवती की बरात आनी थी। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। मगर, गांव में चर्चा है कि युवती शादी से खुश नहीं थी, इस वजह से आत्महत्या कर ली हे।क्षेत्र के गांव मामपुर के मजरा आदमपुर निवासी रामसरन की 21 वर्षीय पुत्री प्रीति ने सोमवार की रात घर के कमरे में कुड़े से दुपट्टा का फंदा बनाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो प्रीती को लटकता देख दंग रह गए। घर में सुबह सुबह चीख पुकार मच गई। आगामी 11 जून को प्रीति की बरात आनी थी, शादी के 12 दिन पहले आत्महत्या करने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की मानें तो प्रीति की शादी कहीं और तय होने से वह परेशान थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ला का कहना है कि किसी तरफ से कोई आरोप नहीं लगे हैं।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *