बिसौली/बदायूं : तहसील कालोनी में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के दौरान घायल युवक के घर समेत आधा दर्जन घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। युवक को गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया है। तहसील कालोनी निवासी सत्य प्रकाश शर्मा के यहां एकादशी का उद्वयापन का धार्मिक आयोजन चल रहा था। दिन में 26 जोड़ों को फलाहार कराया गया। बीती देर शाम माँ भगवती के जागरण की तैयारी चल रही थी। तभी घर पर लगी झालर घर के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन पर हवा से गिर गयी। चंद सैकेंड में पूरे घर में करेंट दौड़ गया जिससे सत्य प्रकाश शर्मा का 18 वर्षीय पौत्र शोभित शर्मा करेंट से झुलस गया। हालत गम्भीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। करेंट से घर के हजारों रुपये के उपकरण फुंक गये। वहीं पड़ोस के आधा दर्जन घरों में भी फाल्ट हुए और तमाम उपकरण फुंक गए।

यहां बता दें कि कालोनी के मध्य से गुजर रही लाइन गम्भीर हादसों का सबब बनी हुई है। लोगों की तमाम कोशिशों के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।लाइन नहीं हटी। उक्त हादसे से पूर्व सेवानिवृत्त अध्यापक ओमवीर शर्मा के घर पर पुताई करते समयमजदूर गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं इंडेन गैस का वितरण करते टेम्पो में मजदूर सिलेंडर उठाते समय लाइन से टकरा गया जिससे उसका पैर फट गया। इसी लाइन का शिकार होकर एडवोकेट समर सिंह का युवा पुत्र चल बसा। शिक्षिका गीता शर्मा का मकान बनते समय लाइन लकड़ी के खम्बे से टकरा गई और बल्लिया धूं धूं कर जल गई। चक्की पर एक मजदूर हाइटेंशन लाइन से झुलस गया। पॉपलर की लकड़ी से भरी ट्राली में इसी लाइन से भयंकर आग लग गयी। महिपाल यादव का मकान बनाते समय सरिया से तार छूने से सत्यवीर घायल हो गया। इन सब हादसों के बाद भी बिजली विभाग अभी नहीं चेत रहा। मोहल्ले के राजकुमार शर्मा, अमित शर्मा, राकेश कुमार, ओमवीर शर्मा, राजकिशोर शुक्ला, ओमेंद्र यादव, रणवीर सिंह ने लाइन को हटाने की मांग की हैं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।